Maa shayari in Hindi beautifully expresses the unconditional love, sacrifice, and emotional strength of a mother. A mother holds a unique place in every heart, and Hindi shayari captures this bond with deep respect and affection. These poetic lines reflect a mother’s care, prayers, and endless support, making readers feel emotionally connected. Maa shayari often brings back childhood memories and reminds people of the purest form of love in life.
Hindi maa shayari highlights the silent sacrifices a mother makes without expecting anything in return. From sleepless nights to lifelong guidance, a mother’s role is described with touching words and heartfelt emotions. Poets use simple language to show how a mother becomes a shield in hardships and a source of comfort in pain. This shayari inspires gratitude, respect, and love for mothers in every phase of life.
For readers and poetry lovers, maa shayari in Hindi is deeply emotional and spiritually uplifting. It is widely searched on poetry websites, social media, and blogs by people looking for emotional, respectful, and heart-touching content. Maa Shayari in Hindi Miss You | Maa Shayari in Hindi 2 Line | Heart Touching Maa Shayari in Hindi | 4 Line Maa Shayari in Hindi | Maa Shayari in Hindi English | Happy Birthday Maa Shayari in Hindi | Love Maa Shayari in Hindi
Maa Shayari in Hindi

मां के लिए क्या लिखूं
मैं खुद उनका लेख हूं
आत्मा के बंधन की गहराई देखो ऐसी
मुझे चोट लगे पर पीड़ा मां को हो जैसी|

लाखों दुख हों
फिर भी खुशी से भर जाऊं
मां की मुस्कान देख
हर गम भूल जाऊं|

मां और उसका प्यार
दोनों में चमक अपार
हीरे की क्या आवश्यकता
मां ही मेरा अमूल्य उपहार|

मां-बेटी का रिश्ता
तन-मन का मेल
जन्म से मृत्यु तक
एक अटूट खेल|

जननी की आशीष जीवन सँवार देगी
स्वयं रो के भी तुम्हें मुस्कान उपहार देगी
कभी न देना मां की आँखों में आँसू
छोटी सी चूक भी आकाश विचलित कर देगी|

मां न हो तो कौन करेगा निष्ठा
ममता का ऋण कौन चुकाएगा
ईश्वर हर मां को रखे सुरक्षित
वरना कौन हमें आशीर्वाद देगा|

दोस्त बदल गए
वक्त बदल गया
मोहब्ब्त बदल गई
बस मेरी प्यारी मां नही बदली..!!!

हर रिश्ते के मिलावट देखी
कच्चे रंगो की सजावट देखी
लेकिन मां के चेहरे पे ना कभी थकावट देखी
ना ममता में कभी मिलावट देखी..!!!

मोहब्बत की बात
भले ही करता हो ज़माना
मगर प्यार आज भी
मां से शुरू होता है..!!!

जज्बा अगर हो तो
समुंदर भी रुक जाता है
दुआ अगर माँ की हो तो
पर्वत भी झुक जाता है !

तेरे ही आँचल में निकला बचपन
तुझ सेही तो जुड़ी हर धड़कन
कहने को तो माँ सब कहते पर
मेरे लिए तो है तू भगवान !

माँ ने सर पर हाथ रखा
तब चैन मिला बीमारी में
अब पता चला की एक
मसीहा भी रहता है घर की चारदीवारी में !

पेट पे लात खाके
फिर भी प्यार लुटाती है
एक माँ ही है जो सच्चे
प्यार की मूरत कहलाती है !

घुटनों से रेंगते – रेंगते कब
पैरो पर खड़ा हो गया
माँ तेरी ममता की छाँव में
न जाने कब बड़ा हो गया !

मां जीवन का श्रृंगार है
नन्हे जीवन का आधार है
पिता मेरे राजा मां मेरी रानी
यही मेरी जीवन की कहानी|

सच यही शहर बदलने का
कि बाबा का डाटना याद आता है मुझे
घर में घुसने से पहले अक्सर
माँ का नज़र उतारना याद आता है मुझे…

रुके तो चाँद जैसी है
चले तो हवाओं जैसी है
वो माँ ही है
जो धूप में भी छाँव जैसी है…

सब कुछ मिल जाता है दुनिया में मगर
याद रखना कि बस माँ-बाप नहीं मिलते
मुरझा कर जो गिर गए एक बार डाली से
ये ऐसे फूल हैं जो फिर नहीं खिलते…

अभी भी चलती है
जब आंधी कभी गम की
माँ की ममता
मुझे बाँहों में छुपा लेती है|

माँ बाप के बिना जिन्दगी अधूरी हैं
माँ अगर धूप से बचाने वाली छाँव हैं
तो पिता ठंडी हवा का वह झोका हैं
जो चेहरे से शिकवा की बूंदों को सोख लेता हैं…

गरीब हूँ किसी ज़रदार से नहीं मिलता
जमीर बेच कर किसी मक्कार से नहीं मिलता
जो हो सके तो इसको संभाल कर रखना
ये माँ बाप का प्यार है बाजार में नहीं मिलता|

कुछ पल बैठा करो
माँ-बाप के पास
हर चीज नहीं मिलती
मोबाइल के पास|

मुझे इस दुनिया में लाया
मुझे बोलना चलना सिखाया
ओ माता-पिता तुम्हे वन्दन
मैंने किस्मत से तुम्हे पाया

माँ की दुआ लगती है छांव जैसे
पापा की बातों में सीख जैसे
बिना कहे वो सब समझ जाते हैं
उनकी खामोशी में भी प्यार नजर आते हैं|

खुशियां सरे जहाँ की
आपके जीवन में भर जाये
माँ जो जो चाहो आप
वो सब आपको मिल जाये!

ऊपर जिसका अंत नहीं
उसे ब्रह्माँड कहते हैं
जिसकी ममता का कोई मोल नहीं
उसे उसे माँ कहते हैं. हैप्पी बर्थडे माँ!

मां की ममता का कोई मोल नहीं होता
मां वो समंदर है
जिसका छोर नहीं होता!
हैप्पी बर्थडे मॉम!

जब भी मैं बीमार पड़ जाता था
संग अपने मेरी प्यारी मां को ही पाता था
उनसे मैं उस वक्त जाने के लिए कह तो नहीं पाता था
जन्मदिन की हार्दिक सुभकामनाएँ माँ!

फूल में जिस तरह खुशबू अच्छी लगती है
मुझको उस तरह मेरी माँ अच्छी लगती है
भगवान सलामत और खुश रखे मेरी माँ को
सारी दुआओं में मुझे ये दुआ अच्छी लगती है!
